Add To collaction

बहुत कुछ पा लिया

*बहुत कुछ पा लिया*
बहुत कुछ पा लिया हमने,नहीं अरमान बाकी है,
मग़र दुनिया में भारत की अभी वो शान बाकी है।।

सफर लंबा था फिर भी हम,सदा चलते चले आए,
गवारा  था नहीं थकना अभी तो जान बाकी है।।

नहीं थकना,नहीं रुकना,अभी लड़ना लड़ाई है।
हक़ीक़त में अभी तो मौत का फ़रमान बाक़ी है।।

सफल होता वही इंसान जिसने पढ़ लिया जीवन।
लिखा उसकी क़लम का तो अभी दीवान बाक़ी है।।

 दिखे हर मोड़ पर यह ज़िंदगी,घातक परीक्षा सी।
मेहनती को मग़र मिलता सफल वरदान बाक़ी है।।

ज़माने को बता दो अब ज़रा ऐ लाल माटी के,
न डालो तू नज़र खोटी,अभी ईमान बाक़ी है।।

नहीं रहना तू गफ़लत में, के दुश्मन कर गया वादा।
मग़र विश्वास भी करना,अभी भगवान बाक़ी है।।
                 ©डॉ0हरि नाथ मिश्र
                     9919446372

   26
5 Comments

Varsha_Upadhyay

22-Dec-2023 05:32 PM

V nice

Reply

Rupesh Kumar

22-Dec-2023 04:06 PM

V nice

Reply

Gunjan Kamal

22-Dec-2023 02:40 PM

👏👌

Reply